
निर्देशक व नाटककार पदम श्री रतन थियम को दी गई कोश्रद्धांजलि ।
निर्देशक व नाटककार पदम श्री रतन थियम को दी गई कोश्रद्धांजलि ।
निर्देशक व नाटककार पदम श्री रतन थियम को दी गई कोश्रद्धांजलि ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
विश्व रंगमंच पटल पर रंग निर्देशक एवं नाटककार पदम श्री से विभूषित एवं देश की सभी रंगमंचीय गतिविधियों के अलंकार से अलंकृत श्री रतन थियम के निधन पर बुधवार को आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 7 वां हेलो आर्ट सीजन के 11 वें दिन रंग पुरोधा श्री रतन थियम को दी गई श्रद्धांजलि। कार्यक्रम में रंग प्रशिक्षक चुन्नू कुमार,राम पुकार, बबलू आनंद, मुस्कान कुमारी, जूही कुमारी व मार्गदर्शक रवि रंजन कुमार उर्फ पंकज गौतम ने दिगंवत श्री रतन थियम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रतन थियम देश के प्रसिद्ध व अनुभवी निर्देशकों में से एक थे।वही रंगकर्मी दीपक कुमार ने रतन थियम के जीवन शैली एवं नाट्य क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को विस्तार से बताया ।राजकीय कृत मध्य विद्यालय सिहमा में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों रंग कर्मी कलाकार उपस्थित हुए वही कार्यशाला में चयनित छात्र एवं छात्राओं सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं समेत अन्य मौजूद थे।


