मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ मतगणना की तैयारी के संबंध में आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह निर्देश दिया कि आगामी 14 नवम्बर 2025 को निर्धारित मतगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, गोपनीयता एवं विधि व्यवस्था के संधारण के साथ संपन्न कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक काउंटिंग सेंटर के चारों ओर धारा 144 लागू की जाए, जिससे अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहे। साथ ही, काउंटिंग हॉल के भीतर मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना दिवस पर सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी समय से उपस्थित रहें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही मतगणना प्रारंभ की जाए। प्रत्येक टेबल पर आवश्यक मतगणना सामग्री, ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित हो, ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट तथा निगरानी दलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। स्ट्रांग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक ईवीएम की सुरक्षा श्रृंखला को पूर्ण रूप से बनाए रखना अनिवार्य बताया गया।
बैठक में सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि मीडिया कर्मियों के लिए निर्धारित क्षेत्र से ही रिपोर्टिंग की अनुमति दी जाए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने भी बताया कि अरवल जिले में काउंटिंग से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़े सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अंत में यह कहा कि मतगणना लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, अतः इसमें सटीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि होनी