बिहार एवं झारखंडराजनीति

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थल निरीक्षण ।

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थल निरीक्षण ।

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थल निरीक्षण ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा शुक्रवार को जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्य एजेंसियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत बाजार समिति स्थित प्रशासनिक भवन से की गई, जहां उन्होंने निर्माणाधीन भवन में चल रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार समिति क्षेत्र में विकसित होने वाला यह भवन प्रशासनिक कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी एजेंसियाँ समन्वय बनाते हुए कार्यों में गति लाएँ।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने डीपीआरसी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की समग्र निर्माण प्रगति, प्रशिक्षण हॉलों की संरचना, विद्युत एवं स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी तंत्र तथा भवन परिसर की साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की। श्री सिंगला ने डीपीआरसी भवन को दिसंबर माह में प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद जिला पदाधिकारी ने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया, जहाँ निर्माणाधीन कमरों, मीटिंग हॉल तथा आंतरिक संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गैलरी परिसर में वाहनों के पार्किंग प्रबंधन की भी जांच की और निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए, ताकि भविष्य में यहाँ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी श्री सिंगला ने श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की संरचना, फर्श निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, खेल कक्षों तथा सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः जीर्णोद्धार कार्य ससमय और मानक गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। स्टेडियम के समीप जिर्णोद्धार किए जा रहे अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कमरों की संरचना, विद्युत व्यवस्था तथा फिनिशिंग कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए, समस्याएँ उत्पन्न होने पर तत्क्षण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा शहर में निर्माणधीन पुल का निरीक्षण किया, उन्होंने NHAI के पदाधिकारियों को पुल निर्माण को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की, साथ ही समय पर पुल निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
अंत में जिला पदाधिकारी ने विकास भवन में चल रहे जिर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन के इस निरीक्षण का उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति प्रदान करना, कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और अधिक प्रभावी बनाना है।
निरीक्षण में उप विकास आयुक्त श
प्रवीण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कला संस्कृति पदाधिकारी, डीपीएम हेल्थ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(मनरेगा) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button