Blog

जिला शिवहर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम शिवहर जिले में जोर-जोर से किया जा रहा है

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्षा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

26 जुलाई का इंतजार ना करें, एन्यूमरेशन फॉर्म जल्द भरकर बीएलओ को दे,डीएम

जिला शिवहर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम शिवहर जिले में जोर-जोर से किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्षा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा ही की शिवहर 22 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 3,24,095 निर्वाचकों में से अब तक 2,59,920 कुल 80.2% भरा हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ ने निर्वाचकों से प्राप्त कर लिया है। तथा 2,10,921 गणना प्रपत्र 65.08% को बीएलओ के ऐप माध्यम से अपलोड किया जा चुका है।

प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी बृजेश कुमार ,एडीएम श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल,उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ,विधि प्रशाखा के पदाधिकारी आफताब करीम ,डीपीआरओ अनुराग कुमार सहित मौजूद रहे

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- जिला पदाधिकारी श्री मैत्रेय ने बताया है कि बीएलओ ऐप पर अपलोड किए गए सभी निर्वाचकों का नाम 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाले प्रारूप निर्वाचन सूची में प्रदर्शित होगा जिन योग निर्वाचकों का नाम प्रारूप निर्वाचन सूची में प्रदर्शित नहीं हो सकेगा वह 1 अगस्त 2025 से एक सितंबर 2025 के मध्य प्रारूप 6 के साथ घोषणा पत्र संकलन कर अपना नाम निर्वाचक सूची में पंजीकृत कर सकेंगे।

डीएम ने बताया है कि अब तक कुल 9 बीएलओ द्वारा 90% से अधिक तथा 37 बीएलओ के द्वारा 80 से 90% तक गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है।

डीएम ने जिला वासियों से अनुरोध किया है कि जो छात्र बाहर रह रहे हैं ,जो नौकरी बाहर कर रहे हैं, जो कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं वे अपना फार्म बीएलओ के व्हाट्सएप नंबर से मंगवा कर ऑनलाइन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिवहर जिला प्रशासन प्रत्येक योग्य निर्वाचकों से भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे विभिन्न माध्यमों से अपलोड करने और दिनांक 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाले प्रारूप मतदाता सूची के नाम में सम्मिलित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button