
डीएम ने अगहनी धान फसल कटनी कराकर किया उत्पादन का आकलन
डीएम ने अगहनी धान फसल कटनी कराकर किया उत्पादन का आकलन
डीएम ने अगहनी धान फसल कटनी कराकर किया उत्पादन का आकलन
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने अगहनी धान फसल कटनी करा कर उत्पादन का किया आकलन। अगहनी धान फसल कटनी का कार्य कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुक्तापुर , राजस्व ग्राम केशो पट्टी के ग्राम में सुनील कुमार सिंह के खेत में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री सुमित सौरभ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड/जिला के पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।अगहनी फसल कटनी का कार्य 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान फसल की कटनी कराई गई। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान का उत्पादन 25.300 किलोग्राम हुआ।इस प्रकार उपज 50.600 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ।पांच से सात दिन बाद सूखा दाना का वजन किया जाएगा। फसल कटनी के समय किसान सुशील कुमार सिंह, गोविंद सिंह, त्रिभुवन राय , रंजीत राय , सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहें।



