
तेजस्विनी अवार्ड-2025 से सम्मानित डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
तेजस्विनी अवार्ड-2025 से सम्मानित डॉ. पल्लवी सिंह 'अनुमेहा'
तेजस्विनी अवार्ड-2025 से सम्मानित डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
बैतूल- बैतूल की साहित्यकार, लेखिका एवं कवयित्री डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को बैतूल पत्रिका परिवार (दैनिक) द्वारा तेजस्विनी अवार्ड-2025′ देकर सम्मानित किया गया है।
यह जिले के लिए गौरव के पल रहे है जब बैतूल पत्रिका परिवार द्वारा जिले कज 30 प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्यमिता, साहित्य, कला-संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठतम कार्य किये जाने हेतु प्रदान किये गए है।
नगर के वरिष्ठ साहित्यकार ठा. नरेन्द्र पाल सिंह पुण्डीर की सुपुत्री डॉ. पल्लवी सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर दिया गया है। डॉ. सिंह ने साहित्य के द्वारा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौवान्वित किया है।
श्री दाताराम सरस्वती सम्मान, नारी शक्ति वंदन सम्मान, रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सम्मान, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड, नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल पीस अवार्ड, विश्व गौरव सम्मान-2025, एशिया टॉप-10 अवार्ड, नेशनल एजुकेशननिस्ट अवार्ड जैसे सैकड़ों सम्मान उन्हें प्राप्त हो चुके है।
डॉ. सिंह की अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है एवं पांच पुस्तकें प्रकाशनार्थ है। 60 से अधिक आलेख एवं 450 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी है।
वे अपनी इन उपलब्धियों से बेहद खुश है। वे इसका श्रेय अपने माता-पिता को देती है। जिन्होंने अच्छे एवं उत्कृष्ट साहित्य के साथ ही अच्छे संस्कार से जोड़े रखा है।