
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने रिसाली के सड़कों की मरम्मत करने चार वार्डो में किया भूमिपूजन
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने रिसाली के सड़कों की मरम्मत करने चार वार्डो में किया भूमिपूजन
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने रिसाली के सड़कों की मरम्मत करने चार वार्डो में किया भूमिपूजन

2 करोड़ 17 लाख 88 हजार से संवरेगी सड़क
Bhilai-रिसाली/दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने 2 करोड़ 17 लाख 88 हजार से होने वाली सड़क मरम्मत कार्य के लिए आमजनों को श्रेय देते बधाई दी। वें चार अलग-अलग वार्डो में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हुए।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वें हमेशा जनहित के कार्यो को पूर्ण कराने प्राथमिकता देते है। वर्तमान में शहर के खराब सड़कों को सूचबद्ध कर शासन स्तर पर कार्य को स्वीकृत कराया है। इसी का परिणाम है कि वें भूमिपूजन के बहाने क्षेत्रवासियों से रूबरू हो रहे है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के नागरिकों को साफ सुथरी सड़क मिलेगी। आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान विधायक ललित ने आम नागरिकों से चर्चा भी की। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सनीर साहू, पार्षद सविता ढवस, सुनंदा दिपक पप्पू चंद्राकर, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, सीमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, सरिता देवांगन, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनूपम साहू समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जाने सड़क मरम्मत कार्य को
वार्ड 01 तालपुरी ब्लाक ए में लोटस 352 से 363 व 371 से 378 तक 41.12 लाख रूपए से सड़क मरम्मत किया जाएगा। इसी तरह वार्ड 17 में शीतला तालाब से लालता प्रसाद घर व लालता प्रसाद घर से पंप हाऊस तक क्रमशः 45.06 व 42.12 लाख, वार्ड 27 मैत्रीनगर कान्हा जी घर से फैंसी स्टोर से व मैदान से डेंटल क्लीनिक तक 40.95 लाख, वार्ड 31 में हिंद नगर शिवा जी चैक से सुरेन्द्र देवांगन घर तक, नंद किशोर घर लक्ष्मी नगर चैक तक 48.63 लाख से सड़क मरम्मत कार्य किया जाएगा।
महिलाओं को मिला गैस सिलेण्डर
भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने वार्ड 31 रिसाली बस्ती में उज्वला योजना के तहत गैस वितरण किया। योजना का लाभ पूनम चतुर्वेदी, संजना चतुर्वेदी, टोमिन देशमुख, विमला कुर्रे, कांती साहू, रानी गायकवाड़, हेमलता, रूखमनी गायकवाड़, सुमन शर्मा, संध्या, मंजू यादव व अंजनी यादव ने लिया।



