
जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की हुई स्थापना ।
जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की हुई स्थापना ।
जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की हुई स्थापना ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ,पटना के निदेश के आलोक में मतदाताओं को ईवीएम के प्रति जागरूक करने एवं प्रशिक्षण देने के लिए जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना की गई है ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय , तुषार सिंगला द्वारा बुधवार को बेगूसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बेगूसराय, सभी अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।
बेगूसराय जिले के पाँच अनुमंडल बेगूसराय सदर, तेघड़ा, बलिया, मंझौल एवं बखरी में सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना की गई है, जहां मतदाताओं को ईवीएम संबंधित बीयू, सीयू, वीवीपैट की जानकारी दी जायेगी। सभी स्थलों पर EVM ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर बुधवार से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा की तिथि तक कार्यरत रहेगा।कार्यालय अवधि में कोई भी मतदाता ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर में आकर ईवीएम के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि इससे मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता आयेगी । आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए उपरोक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का प्रचार-प्रसार करने एवं प्रत्येक दिन अधिक से अधिक मतदाताओं ईवीएम के संबंध में प्रशिक्षित कर जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।


