दिल्ली एवं एनसीआर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया गनियारी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया गनियारी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया गनियारी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन


(गनियारी लोककला महोत्सव 7 व 8 फरवरी को)
भिलाई:- गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति के द्वारा संस्कृति विभाग छ.ग. शासन एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के सहयोग से 07 एवं 08 फरवरी को गनियारी लोककला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
छत्तीसगढ़ के अलावा असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश के 500 कलाकार इस महोत्सव में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं भिलाई चरोदा नगर निगम के महापौर श्री निर्मल कोसरे ने बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी।जिसमें आसन परिवार चौंका पार्टी बाराडेरा जिला रायपुर, सात ज्योति पंथी नृत्य डुमर जिला दुर्ग, सुर सुरभि पंडवानी मड़ेली जिला गरियाबंद, जय बाबा रुखड़ नाथ जस झांकी नारधा जिला दुर्ग, संगी के मया नाचा पार्टी इंदामारा जिला राजनांदगांव, लोक संगीत कंचन जोशी, श्री रामदास मानस परिवार बंदौरा जिला कबीरधाम, सफुरा माता बालिका पंथी दल उमरपोटी, कांति बसु लोक रजनी फाक परिवार दैहान बांधा जिला मानपुर मोहला, जय राधा कृष्ण राऊत नाच मंडली खजरी जिला राजनांदगांव, ईशरदेव पूरन जस झांकी बघेरा जिला दुर्ग, विरेन्द्र चतुर्वेदी एवं सुनील सोनी नाइट के अलावा अन्य प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य असम से बिहू, राजस्थान से कालबेलिया नृत्य, महाराष्ट्र से लावणी , हरियाणा से घुमर नृत्य, मध्यप्रदेश से राई नृत्य, गुजरात से सिद्धी धुमाल, ओडिशा से संबलपुरी नृत्य, उत्तर प्रदेश मथुरा से ब्रज की होली एवं दक्षिण भारत से भरतनाट्यम की विशेष प्रस्तुति होगी।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, अध्यक्षता पद्मश्री डॉ आर एस बारले, विशिष्ट अतिथि सतीश साहू, राम खिलावन वर्मा, सीता साहू,इंद्रजीत सिंह छोटू, सुनील मौर्य, अशोक अग्रवाल, पंकज सिंह के आतिथ्य में होगा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया, विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, सुरेश धिंगानी एवं समाजसेवी देवेन्द्र छतिजा उपस्थित रहेंगे।
सम्मान समारोह समाज सेवा एवं लोक कला के क्षेत्र में पद्मभूषण डॉ तीजन बाई, पद्मश्री डॉ आर एस बारले, साहित्यकार दास मनोहर, रचनाकार सुरेंद्र डहरिया, वरिष्ठ पंथी कलाकार गीता बंजारे, लोक कलाकार तुषांत बारले, नाचा कलाकार अजय उमरे, सेना जवान राकेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव एवं लोक कलाकार मोनिका वर्मा का सम्मान किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर उक्त महोत्सव स्थल में एन.एस.पी.सी.एल. भिलाई के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
ब्लड बैंक डोनेशन सृष्टि ब्लड बैंक रायपुर के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा।
प्रति,

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button