400 जरूरतमंदों के बीच पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र मो मासूम खान ने किया कम्बल वितरण ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

समय की पुकार संस्थान के तत्वाधान में शुक्रवार को मोसादपुर पंचायत के कर्तव्परायण मुखिया रहे मो सलीम खान के याद में उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुखिया मोसादपुर साजदा खातून एवं उनके पुत्र समय की पुकार संस्थान के अध्यक्ष मो मासूम खान ने नए साल की सौगात भेंट करते हुए अपने एस के इंटरनेशनल स्कूल देवना के प्रांगण में आसपास के क्षेत्रों के कलावती देवी, बेलाल साह, रौशनी खातून, रहमती खातून, मो जमाल, रोशन खातून, खुशबु, कुरैशी, नरगिस, रानी देवी, गणेश दास गणेश्वर दास सहित 400 जरूरतमंदों के बीच ऊनी कम्बल वितरण किया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समय की पुकार संस्थान के अध्यक्ष मो मासूम खान ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी अपने पिता पूर्व मुखिया मोसादपुर मो सलीम खान के याद में वर्ष 2013 से कम्बल वितरण करते आ रही है। उन्होंने कहा कि समय की पुकार संस्थान द्वारा लगातार आपदा एवं अन्य विकट स्थितियों में तथा स्वास्थ्य से जुड़े लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करते आ रही है। जिसके तहत महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए नेत्र जांच कराती रही है।