Blog
पुलिस लाइन में आज से प्रशिक्षुओं को जीविका दीदियों खिलाएगी भोजन
पुलिस लाइन में आज से प्रशिक्षुओं को जीविका दीदियों खिलाएगी भोजन
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

पुलिस लाइन में आज से प्रशिक्षुओं को जीविका दीदियों खिलाएगी भोजन
जिला शिवहर:पुलिस लाइन में आज से प्रशिक्षुओं को जीविका दीदियां खिलाएंगी भोजन । शिवहर पुलिस लाइन में सीतामढ़ी से आए हुए 210 प्रशिक्षुओं को दीदी की रसोई में मिलेगी यह सुविधा । वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने विधिवत्त जीविका दीदी द्वारा आयोजित मेस का उद्घाटन किया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि मात्र 178 रुपए में 2 बार भोजन, नाश्ता व शाम में मिलेगा चाय ,दो शिफ्ट में दीदी की रसोई में करेंगी 25 दीदी काम ।सातों दिन मेनू के अनुसार थाली में नजर आएंगे विभिन्न व्यंजन।पुलिस लाइन में सोमवार से वहां के प्रशिक्षुओं को दीदी भोजन खिलाएंगी।