जोकीहाट में “पैग़ाम-ए-मजलिस, अपनों संग” अभियान से गर्माई सियासत — मुर्शीद आलम ने भरी हुंकार, बोले: अब बदलाव तय!

जोकीहाट |
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त मजलिस (AIMIM) का जनसंपर्क अभियान ज़ोरों पर है।
हरदार पंचायत के कजलेटा मदरसा परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम “पैग़ाम-ए-मजलिस, अपनों संग” में क्षेत्र की जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष एवं जोकीहाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी मो. मुर्शीद आलम ने किया।
मो. आलम ने लोगों से संवाद करते हुए कहा —
“यह समय बदलाव का है। जनता के हक, इज़्ज़त और पहचान के लिए अब मजलिस ही विकल्प है। जोकीहाट की आवाज़ अब दबेगी नहीं, गूंजेगी पटना तक।”
उन्होंने आगे कहा कि मजलिस का मिशन केवल सत्ता नहीं, बल्कि समान भागीदारी और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व है।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, बुद्धिजीवी, और युवा शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि मुर्शीद आलम का संघर्ष जोकीहाट के हर घर की कहानी बन चुका है, और 2025 में यह क्षेत्र “मिशन परिवर्तन” की नई मिसाल पेश करेगा।