बिहार एवं झारखंडराजनीति

इंदिरा स्मारक कमिटी ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

इंदिरा स्मारक कमिटी ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

इंदिरा स्मारक कमिटी ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। प्रखंड के विशनपुर चौक पर इंदिरा स्मारक कमिटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन समाजसेवी डोमन राय तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने की l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता सुधीर देव ने कहा कि देश के विकास में आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्वo इंदिरा गांधी की भूमिका बेहद अहम रही है l उन्होंने आत्मनिर्भरता बढ़ाने और बाहरी सहायता पर निर्भरता कम करने के लिए आर्थिक सुधार किए l बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे भारतीय बैंकिंग प्रणाली मज़बूत हुई l उन्होंने कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति की शुरुआत की, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इंदिरा जी ने महिलाओं को समान अधिकार दिए और खेतिहर महिला मज़दूरों को पुरुषों के बराबर वेतन देने का कानून बनाया l उन्होंने कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं l वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के समर्थन में पाकिस्तान के साथ युद्ध किया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश को आज़ादी मिली l अपने संबोधन के क्रम में इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के ज़रिए सियाचिन पर भारत का कब्ज़ा कराया l उन्होंने 1974 में परमाणु परीक्षण किया, जिससे दुनिया हैरत में रही l मौके पर वरीय कांग्रेस नेता सरोज सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर राय, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, ट्रेड यूनियन नेता सुधीर देव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी सुनील कुमार राय, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, विश्वनाथ राम, सूरज राम, बच्चा बाबू गिरी, अखलाकुर रहमान सिद्दकी, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन वर्मा, छात्र कांग्रेस नेता अभिनव अंशु, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंभू, अनिल पांडेय, संजय झा, रामनारायण शर्मा, डाo मोहन ठाकुर, परमानंद मिश्रा, रामविलास राय, प्रमोद साह, मोo सलीम, मोo आसिफ इकबाल, जयलाल राय, बाबुल कुमार आदि मौजूद थे l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button