फलेरिया के जांच हेतु नाइट बल्ड सर्वे की जानकारी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जानकारी दी!

अमरदीप नारायण प्रसाद
कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में फलेरिया के जांच हेतु नाइट बल्ड सर्वे की जानकारी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच पीरामल फाउंडेशन के संजय कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि फलेरिया कुलेक्स मच्छर के काटने से होता है। जिसका लक्षण दिखने में 5 से 10 साल लग जाते हैं।तब तक लोग खुद को स्वास्थ्य समझते हैं लेकिन माइक्रो फलेरिया शरीर में छिपा रहता है। फलेरिया की जांच रात में होती है। इसकी जांच हेतु प्रखंड के दो गांव रैंडम साइट लडौरा और सेंटिनल साइट के रुप में ध्रुवगमा चयन किया गया है। ध्रुबगामा में 20, 21 और 22 तथा लदौरा में 23 25 और 27 अगस्त को जांच होनी है। उन्होनें सभी बच्चों से आग्रह किया कि अपने-अपने गार्जियन वी माता-पिता को इसकी जानकारी दें एवं उक्त दिवस के दिन अधिक से अधिक लोग आकर अपना जांच करवाए। उन्होंने शिक्षक गण से भी अनुरोध किया इस काम में बच्चों की मदद करें मौके पर प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार विकास कुमार ज्योति कुमारी अनिता कुमारी पूनम देवी सरिता कुमारी आदि मौजूद थे!