अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता, सोनी रावत, गाजियाबाद यूपी को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान

शिक्षण को एक सहयोगी पेशे के रूप में पुनर्निर्धारित करें मूल नारे के साथ आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवा साहित्यकार सोनी रावत को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मान किया गया है। सोनी रावत की कई कविताएँ देश के कई राज्यो की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
इनकी 80 से अधिक कविताएँ सांझा संकलन में प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इन्हें सम्मानित करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – शब्द प्रतिभा द्वारा आयोजित आयोजनों में सोनी रावत जैसे शिक्षक आज अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं।
संस्था बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को निस्वार्थ भाव से प्रोत्साहित करती आई है। संस्था अपनी ईमानदारिता और लगनशीलता से आज विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों में अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। संस्था की ओर से सोनी रावत जी के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उपरोक्त आशय की जानकारी साहित्यकार सोनी रावत ने दी है।