
सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन।
सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन।
सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर राजस्व, भूमि विवाद, पर्चा, सड़क, शिक्षा, परिमार्जन, अतिक्रमण, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 मामले प्रमुख रूप से सामने आए।जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बन सकें तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सेवा संवाद समाधान के तहत निर्मित पोर्टल पर सभी पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित दिनों की प्रतिवेदन भी अपलोड की जा रही है, जिसका अनुश्रवन राज्य मुख्यालय पर भी किया जा रहा है।
उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाने एवं प्राप्त शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है।



