
श्री श्याम सर्व सेवा समिति द्वारा भक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए खाटू श्याम, सालासर बालाजी, दादी रानी सती और सूरजगढ़ धाम के लिए किया विशेष बस सेवा का सफल संचालन”
श्री श्याम सर्व सेवा समिति द्वारा भक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए खाटू श्याम, सालासर बालाजी, दादी रानी सती और सूरजगढ़ धाम के लिए किया विशेष बस सेवा का सफल संचालन”
“श्री श्याम सर्व सेवा समिति द्वारा भक्तों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए खाटू श्याम, सालासर बालाजी, दादी रानी सती और सूरजगढ़ धाम के लिए किया विशेष बस सेवा का सफल संचालन”

श्री श्याम सर्व सेवा समिति द्वारा भक्तो की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए आज , 22 नवंबर 2025 को श्री खाटू श्यामजी, सालासर बालाजी, दादी रानी सती जी और सूरजगढ़ धाम के लिए विशेष बस सेवा का सफल संचालन किया। इसमें मुख्य अतिथि अनिल कुमार पूर्व मेयर, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के वाईस प्रेजिडेंट अनिल बिंदल द्वारा बस को हरी झंडी कर बस को रवाना किया। एम. टी. एफ. सी. कन्हैली रोड़ के संयोजक नरेश ढ़ल ने भी संस्था के कहने पर कुछ बच्चो को इस यात्रा में सम्मिलित किया और भरपूर आशीर्वाद पाया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, जल, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी। सभी बसों में स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही, जो श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करती रही। श्री श्याम सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष ने कहा—“हमारा उद्देश्य भक्तों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। हमें खुशी है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हमारे साथ जुड़े। आगे भी हम ऐसे धार्मिक यात्राओं का विस्तार करते रहेंगे।” इस अवसर पर पुनीत जैन, आरती सिंगल, नीलम बंसल, सुमित गोयल, पंकज सिंगला, अंशित बंसल, रूपिन गर्ग एवं मनीष गोयल उपस्थित रहे।



