Blog

भगवान श्री चित्रगुप्त रथयात्रा एक यादगार महोत्सव- सुधीर कुमार श्रीवास्तव

भगवान श्री चित्रगुप्त रथयात्रा एक यादगार महोत्सव- सुधीर कुमार श्रीवास्तव

भगवान श्री चित्रगुप्त रथयात्रा एक यादगार महोत्सव- सुधीर कुमार श्रीवास्तव

आज मुंडिया कला लुधियाना (पंजाब) स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन (रजि) के प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने की ।

बैठक में आगामी अगस्त माह में लुधियाना शहर में आयोजित “भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव” की तैयारी की समीक्षा की गई ।

सभी पदाधिकारियों का बस कहना था कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के रथयात्रा में शामिल होने के लिए इतने फोन आ रहे हैं कि आगन्तुकों की संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त जी के रथयात्रा के मार्ग का निर्धारण किया गया जो करीब पांच किलोमीटर की होगी नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न संगठनों के लोग भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करेंगे जिससे सभी आम लोगों समाज में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा विश्वास का जागरण होगा श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ए रथयात्रा एक यादगार होगी और एक नई शुरुआत है ।

15 अगस्त से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ श्री सौरभ जी महाराज द्वारा होगा और पूर्णाहुति 22 अगस्त को तदुपरांत भव्य रथयात्रा।

23 अगस्त को विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (गीत संगीत नृत्य) प्रस्तुत किया जाएगा।

24अगस्त को भगवान श्री चित्रगुप्त कथा, अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।

श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव समारोह भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फेडरेशन एवं मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है संयोजक श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं राजेन्द्र कर्ण जी हैं।

बैठक में सर्वश्री प्रदीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अभिशेष श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव जी ने और डा. डी एन प्रसाद ने वीडियो काल से अपने विचार व्यक्त किए ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button