महादलित परिवारों ने वास भूमि की मांग को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
महादलित परिवारों ने वास भूमि की मांग को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

जिलाध्यक्ष ने 11 जुलाई की बिससूत्री कमिटी बैठक में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन
खगड़िया/सदर प्रखंड अंतर्गत तेरासी गांव के दर्जनों महादलित परिवारों ने वास भूमि की समस्या को लेकर बुधवार को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को मांग पत्र सौंपा। कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनचून राम, भरत राम, चनदेश्वरी राम, सलिता देवी, पूनम देवी, निर्मला देवी, वीणा देवी, बुलबुल चौधरी एवं सुधीर राम सहित पांच दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए वर्षों से लंबित वास भूमि की समस्या के समाधान की मांग की।
फरियादियों ने बताया कि वर्ष 1991-92 में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें वासगीत पर्चा दिया गया था, परंतु अब तक वास भूमि चिन्हित कर उन्हें कब्जा नहीं दिलवाया गया है। जिसके कारण कठिनाईपूर्ण स्थिति में परिवार के जीवन गुजारने पर मजबूर हैं।उन्होंने मांग की कि प्रशासन जल्द से जल्द उन्हें उनकी अधिकृत वास भूमि पर बसाए।
इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने लोगों को ।आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग जायज़ है और इसे 11 जुलाई को प्रस्तावित जिला बिससूत्री कमिटी की बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी स्तर पर जिला प्रशासन से मिलकर महादलित परिवारों को जल्द से जल्द वास भूमि पर दखल दिलवाया जाएगा।
इस मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, जिला महासचिव सह बिससूत्री सदस्य मोहम्मद फिरदोस आलम एवं कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


