
राजद जिला इकाई के कार्यकारणी की हुई बैठक ,कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा।
राजद जिला इकाई के कार्यकारणी की हुई बैठक ,कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा।
राजद जिला इकाई के कार्यकारणी की हुई बैठक ,कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक बाघा मिलन चौक स्थित शंभू महतो के पानी टंकी के प्रांगण में की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदु पर व्यापक चर्चा हुई यूजीसी बिल पर चर्चा और विचार ,पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निर्धारित सम्मान समारोह 7 फरवरी को पार्टी कार्यालय पटना जाने पर विचार. 17 फरवरी 2026 को बापू सभागार में व्यापक रूप से भारत रत्न , जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में जिले भर के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लिए।
उपस्थित सभी सदस्यों ने यूजीसी बिल लागू हो, सर्वसम्मति से समर्थन किया।
जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने संचालित करते हुए कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया,लोकनायक जयप्रकाश बाबू,जननायक कर्पूरी ठाकुर, आंदोलन किए थे,जो उनका सपना था आज उनके सपनों का भारत चकनाचूर होते दिख रहा है इसे बचाने की आवश्यकता है देश और प्रदेश में जो महंगाई भ्रष्टाचार बलात्कार की घटनाएं घट रही है यह दुखद है। आज बहूजनों का सम्मान को बचाने के लिए जिस तरह से अपना बलिदान लालू प्रसाद यादव ने देने का काम किए हैं यह ऐतिहासिक घटना है इस लड़ाई को आगे बढ़ने का काम समाजवाद के उत्तराधिकारी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे।
उपस्थित साथियों ने दिनांक 7 फरवरी 2026 को बापू सभागार भवन राज्य कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की स्वागत में हजारों की संख्या में बेगूसराय साथी भाग लेंगे।दिनांक 17 फरवरी 2026 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट बापू सभागार को बेगूसराय के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ,श्री हरे राम महतो जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, राजद वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी मुखी भगत, प्रदेश पदाधिकारी मनोहर रावत, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंभू महतो, निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, महिला राजद जिला अध्यक्ष महानगर रीना जायसवाल, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, जिला सचिव पशुपति पासवान, जिला सचिव प्रभु यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी,वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सुमन देवी निशा कुमारी रंजना मिश्रा पवन पोद्दार माहेश्वरी यादव जितेंद्र कुमार सीताराम महतो वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद समीउल्लाह वार्ड अध्यक्ष रामबली यादव, वार्ड अध्यक्ष रामानंदन कुमार यादव, वार्ड अध्यक्ष नरेश शाह, रामानुज सिंह, रंजीत पासवान, जगदीश दास, आशो ठाकुर, चंद्रचूड़ राय, राजेश राय, प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार, बकरी नगर परिषद अध्यक्ष रणजीत राम, लक्ष्मण रावत, विमल यादव, के साथ इत्यादि से करो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लिए।



