Blog

मोटर व्यवसाई प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे विधायक शाहीन

मोटर व्यवसाई प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे विधायक शाहीन

मोटर व्यवसाई प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे विधायक शाहीन

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। शहर के हरपुर एलौथ स्थित वृंदावन गार्डन में 20 जुलाई 2025 को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होगा l इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों व बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का ऐसा सम्मेलन बिहार में पहली बार समस्तीपुर में हो रहा है। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक शाहीन करेंगे l आज गुरुवार को आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया l संघ के नेता संजय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के साथ राष्ट्रीय संगठन व विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी तथा ट्रक व बस ऑनर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस (एआईएमटीसी) मालवाहक और यात्री दोनों प्रकार के ट्रांसपोर्टरों का एक शीर्ष निकाय है जो 1936 (86 वर्ष) से उद्योग की सेवा कर रहा है, तथा लगभग 95 लाख ट्रक चालकों और लगभग 50 लाख बस और पर्यटक ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक गैर-राजनीतिक और गैर-लाभकारी संगठन है और 3500 से अधिक तालुका, जिला, राज्य स्तरीय महासंघों और परिवहन संघों का एक छत्र निकाय है। हमारे देश के लगभग 20 करोड़ लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से जुड़े हुए हैं। समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों सहित देश के कई राज्यों के प्रतिनिधिगण 19 जुलाई को शाम तक समस्तीपुर पहुंच जाएंगे l आगत अतिथियों को ठहरने के लिए शहर के कई होटलों को बुक किया गया है l वृन्दावन गार्डन में लगभग 14 हजार वर्ग फीट में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है l 02 दर्जन से अधिक तोरणद्वार बनाए जाएंगे l कार्यक्रम की तैयारी की सफलता के लिए मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ समीक्षा बैठक की तथा तैयारियों का जायजा लिया l मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेता संजीव कुमार सुमन, समाजसेवी शशि यादव, समाजसेवी मोo परवेज आलम, जयलाल राय, रवि आनंद, चंदन सहनी, मनोज कुमार राय आदि मौजूद थे l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button