
अवैध रूप से शराब निर्माण करते मां और पुत्र गिरफ्तार ।
अवैध रूप से शराब निर्माण करते मां और पुत्र गिरफ्तार ।
अवैध रूप से शराब निर्माण करते मां और पुत्र गिरफ्तार ।

वीरपुर आपकी आवाज।
वीरपुर पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारी कर थाना क्षेत्र के कारीचक से मां और पुत्र को अवैध रूप से देशी शराब निर्माण करते मौके पर से गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई के लिए जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली

थी कि कारीचक निवासी भोला चौधरी की पत्नी मीरा देवी और पुत्र दीपक चौधरी मां बेटा अवैध रूप से देशी शराब खरीद बिक्री करने के लिए अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। सुचना की सत्यापन और छापेमारी के लिए पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार,ए एस आई डेविड हादसा और प्रमा पासवान के साथ पुलिस बल और ग्राम रक्षा दल के धिरज कुमार को भेजा गया। उक्त पदाधिकारियों के द्वारा छापेमारी में 30 लीटर तैयार देशी शराब के अलावे गैस सिलेंडर,चुल्हा, अन्य उपकरण के साथ मां और पुत्र को गिरफतार को गिरफ्तार किया गया।


