सांसद बेगूसराय -सह-वस्त्र मंत्री, भारत सरकार गिरीराज सिंह ने डॉ अम्बेडकर समग्र सेव
सांसद बेगूसराय -सह-वस्त्र मंत्री, भारत सरकार गिरीराज सिंह ने डॉ अम्बेडकर समग्र सेव के तहत दलित महादलित भूमिहीन परिवारों को पर्चा किया गया वितरण ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
सांसद बेगूसराय -सह-वस्त्र मंत्री, भारत सरकार, गिरीराज सिंह द्वारा बरौनी प्रखंड परिसर में अभियान बसेरा फेज 2 एवं डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत दलित महादलित भूमिहीन परिवारों द्वारा प्राप्त आवेदनों को पर्चा वितरण कार्यक्रम किया गया ।
इस अवसर पर खेल मंत्री बिहार सरकार सह विधायक बछवाड़ा , सुरेंद्र मेहता, जिला पदाधिकारी बेगूसराय , तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त बेगूसराय ,श्री प्रवीण कुमार, सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी बेगूसराय, अजय यादव, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारीn बेगूसराय अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सभी मंचाशीन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं सभी को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं बेगूसराय जिला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा अभियान बसेरा फेज 2 के 236 एवं डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के 190 लाभुक सहित कुल 426 लाभुकों को पर्चा उपलब्ध कराया गया।
माननीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को अपना जमीन एवं अपना घर हो, यही केन्द्र एवं राज्य सरकार का सपना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भूमिहीन परिवार को सरकार द्वारा वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि गरीबों के पास भी खुद की जमीन एवं पक्का मकान हो।
माननीय मंत्री जी द्वारा कहा गया की जितने भी लाभुकों को परचा दिया गया है, सभी को पक्का मकान भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिया जायेगा।
माननीय खेल मंत्री श्री मेहता ने कहा कि आज बरौनी प्रखंड से 426 भूमिहीन परिवारों को पर्चा का वितरण किया गया है। आज उन सभी लोगों के चेहरे पर खुशियों देखी जा सकती है, अब इनका भी खुद का पक्का का मकान होगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा फेज 2 के तहत अबतक 3887 वास भूमिहीन पात्र लाभुकों को पर्चा का वितरण किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा फेज 2 के तहत बरौनी प्रखंड के 8, वीरपुर प्रखंड के 34, शाम्हा प्रखंड के 3, तेघड़ा प्रखंड के 5, बछवाड़ा प्रखंड के 30, भगवानपुर प्रखंड के 4, बलिया प्रखंड के 4, डंडारी प्रखंड के 19, साहेबपुर कमाल प्रखंड के 15, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के 15, बखरी प्रखंड के 43, गढ़पुरा प्रखंड के 11 एवं नावकोठी प्रखंड के 45 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया।
वहीं डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बेगूसराय प्रखंड के 35, मटिहानी प्रखंड के 15, बरौनी प्रखंड के 17, तेघड़ा प्रखंड के 5, भगवानपुर प्रखंड के 10, डंडारी प्रखंड के 17, छौड़ाही प्रखंड के 16, खोदावंदपुर प्रखंड के 4, बखरी प्रखंड के 57, गढ़पुरा प्रखंड के 14 दलित/महादलित भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया है।


