Blog

दस ट्रेड यूनियन के समर्थन पर कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल

दस ट्रेड यूनियन के समर्थन पर कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक के मुख्य यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर के गेट पे आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर कुल दस ट्रेड यूनियन के समर्थन पर कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है!
जिसमे आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया संगठन से संबद्ध ECREU संगठन केंद्रीय कमिटी द्वारा लिए गये निर्णय पर कारखाना स्टोर शाखा इस हड़ताल का शंतिपूर्वक नैतिक समर्थन करती है हड़ताल के नैतिक समर्थन मे कारखाना व स्टोर के यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा कारखाना गेट पर रेल मे निजीकरण निगमीकरण पर रोक,NPS /UPS रद्द कर OPS बहाल करने,प्रति वर्ष 2% पदो का सरेंडर् करने पर रोक ,55/30 सर्विस रिवीयु पर रोक लगाने, वित्तीय वर्ष 2024-25 का मिलने वाले PLB बोनस का सातवे वेतन आयोग के अनुसार वेतन सिलिंग पे भुगतान करने, कर्मचारियों के लिए बनाये गये काला कानून 14(२) को रद्द करने,रेलवे मे खाली परे पदो को भर्ती करने,
पूँजीवाद परस्त चारों श्रम कानून को रद्द करने व अन्य मुद्दों को लेकर फुलेन्द्र पासवान जी के अध्यक्षता मे कारखाना गेट पे गेट मीटिंग व आम सभा किया गया इस नैतिक हड़ताल मे कर्मचारियों के साथ ECREU कारखाना स्टोर शाखा के यूनियन पदाधिकारी शाखा सचिव चंद्र प्रकाश, अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान, कार्यकारणी अध्यक्ष अरविन्द जी,उपाध्यक्ष मनीष कुमार ,कोषाध्यक्ष नवनीत जी, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी व संतोष कुमार निराला जी सहायक सचिव मुख्तर आलम जी,संगठन सचिव विपिन जी व अंजीत जी कार्यकारणी सदस्य जीतेन्द्र जी मोहन जी व अन्य सैकड़ो कर्मचारीयों हड़ताल के नैतिक समर्थन व कर्मचारियों के विभिन्न मांगो को लेकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ उपस्थित थे!

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button