
नीतीन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कायस्थ समाज में हर्ष की लहर
नीतीन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कायस्थ समाज में हर्ष की लहर
नीतीन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कायस्थ समाज में हर्ष की लहर

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार की राजनीति के सशक्त और अनुभवी नेता नीतीन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर आवास विभाग के मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
नीतीन नवीन की यह नियुक्ति न केवल बिहार बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। उनके प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिलेश्वर माधव, राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) अभिजीत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयोजक विधि प्रकोष्ठ अभिषेक रंजन, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कर्ण, नेपाल-भारत समन्वयक चितरंजन श्रीवास्तव सहित संपूर्ण मिशन परिवार ने नीतीन नवीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेंद्र कर्ण ने विश्वास जताया कि नीतीन नवीन के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्रहित व समाजहित में उल्लेखनीय कार्य होंगे।साथ ही भाजपा के आलाकमान ,शीर्ष नेतृत्व को इस मनोनयन के लिए हार्दिक बधाई दी।



