
दरभंगा के मदनपुर (अवाम) की बेटी परिजा सुनील मल्लिक सी ए बनी
मदनपुर (अवाम) की बेटी परिजा सुनील मल्लिक सी ए बन गाँव का मान बढ़ाया
दरभंगा के मदनपुर (अवाम) की बेटी परिजा सुनील मल्लिक सी ए बनी
दरभंगा, मदनपुर (अवाम) की बेटी परिजा सुनील मल्लिक सी ए बन गाँव का मान बढ़ाया

“*कायस्थ समाज की गौरवशाली बेटी मिस पारिजा सुनिल मल्लिक ने सीए फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मिस पारिजा अब से CA पारिजा सुनिल मल्लिक के नाम से जानी जायेगी ।उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और लगन का प्रमाण है। साथ ही, मिस पारिजा की अभूतपूर्व सफ़लता में उनकी बड़ी बहन और माता-पिता का अभिन्न योगदान है । मिस पारिजा ने साबित कर दिया कि समर्पण की भावना से किया गया कोई भी कार्य व्यर्थ नही जाता है ।उनके माता-पिता,सगे- संबंधी , शुभचिंतकों व पूरा कायस्थ समाज उनकी उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करता है।” स्व. दर्प नारायण मल्लिक एवं स्व. तिरपीत नारायण मल्लिक की पौत्री परिजा स्वअध्याय और पिता श्री सुनील मल्लिक के मार्गदर्शन में घर पर ही अपने अथक परिश्रम से यह सफलता प्राप्त किया है।
उसके इस उपलब्धि पर गाँव आवाम के बौअन चाचा , बिपिन चाचा और सुमन चाचा तथा पुर्णिया से श्री पंकज कुमार मल्लिक,श्री अनिल कुमार मल्लिक, श्री राजेश कुमार और वर्धा से श्री सुनील कुमार मल्लिक (पिता), सौ. रश्मि सुनील कुमार (माता) , मिस शलाका सुनील मल्लिक (बड़ी बहन) तथा दिल्लीसे श्री राजीव रंजन ( मामा) श्री सत्यम रंजन ( मामा) ने खुशी जाहिर की है और सबने अपना आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की


