प्रो. (डॉ.) धर्मराज राम होंगे डी.बी. कॉलेज के नव नियुक्त प्राचार्य, डॉ. नंद कुमार को मिला ए.पी.एस.एम. पीजी, कॉलेज बरौनी

♦️अगस्त फर्स्ट वीक में ज्वॉइन करेंगे डी.बी. कॉलेज के नए प्राचार्य
जयनगर ।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा जयनगर स्थित डी.बी. कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) धर्मराज राम को नियुक्त किया गया है। उक्त क्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नंद कुमार को ए.पी.एस.एम. पीजी, कॉलेज बरौनी में प्राचार्य के पद पर पदस्थापित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नव नियुक्त प्राचार्य प्रो. धर्मराज राम पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के मनोविज्ञान विभाग में सेवारत है, इसी क्रम में उन्होंने अपने सेवाकाल में कर्मठता के साथ विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी योगदान दिया है। साथ ही वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों को भी संबोधित किए है। उम्मीद की जा रही है कि नए प्राचार्य अगस्त फर्स्ट वीक में योगदान दे सकते हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. नंद कुमार ने कहा कि, 31 जुलाई तक वह डी.बी. कॉलेज में अपनी सेवा देंगे, उसके उपरांत नवीन पदस्थापित कॉलेज में ज्वॉइन करेंगे। 2003 से महाविद्यालय परिवार और जयनगर वासियों से शैक्षणिक – प्रशासनिक कार्यों, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार के सफल आयोजन में जो स्नेह, सहयोग और समन्वय मुझे मिला उसे भुला पाना मेरे लिए कठिन है, सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार।