
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में 13/11/2025 को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का सफलतापूर्वक पुनर्गठन किया गया।
बैठक में सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं सहभागिता के साथ संघ के लोकतांत्रिक ढंग से संचालन तथा शिक्षक समुदाय की एकजुटता पर बल दिया गया। पिछली बैठक में हुई चर्चा के क्रम में संघ की कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया गया । लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकारिणी की पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमे निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए —
नवगठित कार्यकारिणी
अध्यक्ष:
डॉ. सुरेश साह – इतिहास
उपाध्यक्ष:
श्रीमती काजल श्रीवास्तव – मनोविज्ञान
सचिव:
डॉ. पूनम कुमारी – मनोविज्ञान
सह-सचिव:
डॉ. कविता वर्मा – मनोविज्ञान
कोषाध्यक्ष:
डॉ. संगीता कुमारी – गृह विज्ञान
कार्यकारिणी सदस्यगण:
* डॉ. विजय कुमार गुप्ता – अर्थशास्त्र
* सुश्री फरहत जबीन – उर्दू
* डॉ. सुमन कुमारी – दर्शनशास्त्र
* डॉ. संगीता – गणित
* डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर – भौतिकी
* डॉ. रंजन कुमार – समाजशास्त्र
* डॉ. पिंकी कुमारी – अंग्रेज़ी
* डॉ. सोनी सिन्हा – गृह विज्ञान
बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शिक्षक संघ की गतिविधियों, नीतियों, शिक्षकों के हितों की सुरक्षा तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. अरूण कुमार कर्ण ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षक समुदाय में सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
जारीकर्ता:
डब्लू.सी.एस. शिक्षक संघ
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर



