
सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त शिक्षिका जयंती देवी की हुई दर्दनाक मौत।।
सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त शिक्षिका जयंती देवी की हुई दर्दनाक मौत।।
सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त शिक्षिका जयंती देवी की हुई दर्दनाक मौत।।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
जीरोमाइल ओपी अंतर्गत पपरौर के समीप मटिहानी हांसपुर निवासी अवकाश प्राप्त प्रधान विवेकानंद सिंह की पत्नी 62 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षिका जयंती देवी का सड़क हादसे में निधन सोमवार को हो गया। मृतक बीहट इब्राहिमपुर टोला में घर बनाकर सपरिवार नानी घर में रहती थी।जानकारी अनुसार पपरौर के पास चांद सूरज अस्पताल के पास सड़क पार करने के दौरान गैस टैंकर गाड़ी की चपेट में आ जाने की वजह से घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों ने शव को बीहट आवास पर लाया। उसके बाद जीरोमाइल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार, रिफाइनरी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने पीड़ित के घर पहुंचकर शव का शिनाख्त कर कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पाते ही पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने निवर्तमान विधायक रामरतन सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह , शिक्षक सुनील कुमार, शिक्षिका कुमारी अनुपमा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक दो वर्ष पूर्व मेहदौली विद्यालय से अवकाश प्राप्त की थी।



