
जनता के जनादेश को सलाम भारी बहुमत के बाद नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को किया सम्मानित
जनता के जनादेश को सलाम भारी बहुमत के बाद नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को किया सम्मानित
जनता के जनादेश को सलाम

भारी बहुमत के बाद नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को किया सम्मानित
अररिया |
नरपतगंज विधानसभा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। इसी उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नरपतगंज की लोकप्रिय विधायक देवयंती यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के साथ रविवार को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर पहुंचीं और पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
“यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे की जिम्मेदारी है”—विधायक देवयंती यादव
विधायक ने कहा—
“नरपतगंज की जनता ने जो विश्वास जताया है, वह हमारे लिए सबसे बड़ा आदेश है। विकास कार्यों की गति और तेज होगी।”
“एकजुट संगठन ही हमारी शक्ति”—सांसद प्रदीप कुमार सिंह
सांसद ने धन्यवाद देते हुए कहा—
“यह विजय कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वयित प्रयास जारी रहेंगे।”
इस सम्मान और संवाद ने स्पष्ट संकेत दे दिया—
अब नरपतगंज और पूरे अररिया में विकास, समन्वय और जनसंपर्क की नई अध्याय शुरू होने जा रहा है।जनादेश का उत्तरदायित्व, अब परिणामों में बदलने की तैयारी में है।



