
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
डूबा घाट पर एसडीआरएफ टीम की तैनाती

जिला शिवहर:जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय शिवहर के निदेशानुसार डूब्बा घाट का निरीक्षण सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुश्री श्वेता सुमन द्वारा किया गया।
बाढ़ पूर्व तैयार 2025 एवं श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन, शिवहर तत्पर है। डूब्बा घाट पर SDRF की टीम तैनात हैं ताकि श्रावणी मेला में कोई अप्रत्याशित घटना घटित ना हो। निरीक्षण के दौड़ान SDRF की टीम एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहें।


