वरिष्ठ अधिवक्ता गंगेश प्रसाद सिंह के निधन पर वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने जताया गहरी शोक संवेदना
वरिष्ठ अधिवक्ता गंगेश प्रसाद सिंह के निधन पर वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने जताया गहरी शोक संवेदना
वरिष्ठ अधिवक्ता गंगेश प्रसाद सिंह के निधन पर वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने जताया गहरी शोक संवेदना
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने वरिष्ठ अधिवक्ता गंगेश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गंगेश बाबू सादा जीवन, बेबाक अंदाज गरीबों के मसीहा एवं मजदूरों के लिए जीवन प्रयत्न संघर्षरत रहा करते थे। उन्होंने बताया अधिवक्ता गंगेश प्रसाद सिंह शनिवार की शाम अपने पैतृक निवास सिंधिया प्रखंड के कुंडल गॉव में अंतिम क्षण व्यतीत किए। तकरीबन नब्बे वर्षीय गंगेश प्रसाद सिंह समाजिक, व्यवसायिक एवं घरेलु जीवन में बेबाकी के लिए भी प्रसिद्ध थे। गंगेश बाबू न्यायालय में भी वे सदा पीड़ित पक्ष की आवाज बुलंद करते थे। फीस के रूप में राशि मिले ना मिले न्याय के लिए संघर्ष करते रहना उनके जीवन का लक्ष्य था। आज गरीबों के मसीहा के निधन से हजारों लोगों की आंखे नम हैं मानो उनका सहारा उनसे बिदा ले लिया। गंगेश बाबु अपने पिछे दो पुत्रों के भरे पुरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार करेह नदी के तट पर राजघाट में रविवार को किया गया। उनके निधन से राजनैतिक परिवेश में क्षति हुआ है।