दिल्ली एवं एनसीआर

पांच राज्यों के चुनाव में अल्पसंख्यक समाज भाजपा को देगा समर्थन : शकील सैफी

पांच राज्यों के चुनाव में अल्पसंख्यक समाज भाजपा को देगा समर्थन : शकील सैफी

पांच राज्यों के चुनाव में अल्पसंख्यक समाज भाजपा को देगा समर्थन : शकील सैफी

* विकास और सुशासन की राजनीति को मिल रहा समर्थन

* कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का जताया भरोसा

नई दिल्ली।

वर्ल्ड पीस हार्मोंनी के चेयरमैन हाजी डॉ.शकील सैफी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और अल्पसंख्यक समुदाय का एक बड़ा वर्ग भी विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन देगा। उनका मानना है कि पांच राज्यों के चुनाव में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
मीडिया से बातचीत में शकील सैफी ने कहा कि भारत चुनाव आयोग
द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद देश में राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय और मुस्लिम समाज का बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा दिखाई देगा।
शकील सैफी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ काम करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज तक भी पहुंचा है, जिससे समाज के भीतर सकारात्मक सोच और विश्वास का वातावरण बना है।
उन्होंने कहा कि आज देश का मुस्लिम समाज यह समझ रहा है कि विकास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दे ही राजनीति के वास्तविक आधार होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में एनडीए की सरकार बनने से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जनता विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार में जनता ने एनडीए को समर्थन दिया, उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना है।
शकील सैफी ने कहा कि देश की राजनीति अब धीरे-धीरे जाति और तुष्टिकरण के मुद्दों से आगे बढ़कर विकास और सुशासन की ओर बढ़ रही है। उनका कहना है कि अल्पसंख्यक समाज के भीतर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा और कई राज्यों में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button