दिल्ली एवं एनसीआर

भोजपुरी सुपरस्टार अपर्णा मल्लिक के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार

भोजपुरी सुपरस्टार अपर्णा मल्लिक के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार

भोजपुरी सुपरस्टार अपर्णा मल्लिक के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सुपरस्टार एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक को उनके जन्मदिन के अवसर पर चारों ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस विशेष मौके पर कायस्थ समाज ने भी गर्व के साथ अपनी प्रतिभाशाली बेटी को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय परिवार के सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपर्णा मल्लिक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की है।
समाज के लोगों ने कहा कि अपर्णा मल्लिक ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर भोजपुरी फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों से लेकर कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम करने के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और यहाँ के सभी प्रमुख सुपरस्टार्स के साथ 30 से अधिक फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
अपर्णा मल्लिक न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक उच्च शिक्षित व्यक्तित्व भी हैं। वे साइंटिस्ट के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं, जो उन्हें और भी विशिष्ट बनाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री को उनके रूप में एक सशक्त और प्रतिभाशाली अभिनेत्री मिली है, जो पूरे कायस्थ समाज के लिए गर्व का विषय है।
उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी ढेरों बधाइयाँ दी जा रही हैं। 🎉

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button