
हंगर प्रोजेक्ट से बांटी गई मिठास, सेवा से मजबूत हो रही सामाजिक समरसता
हंगर प्रोजेक्ट से बांटी गई मिठास, सेवा से मजबूत हो रही सामाजिक समरसता
हंगर प्रोजेक्ट से बांटी गई मिठास, सेवा से मजबूत हो रही सामाजिक समरसता

लायंस क्लब फेमिना की पहल—शिवा हॉस्पिटल में जरूरतमंदों के बीच खीर वितरण, महिलाओं के आत्मविश्वास पर भी जोर
मधेपुरा।
सामाजिक सरोकार और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब फेमिना ने शहर के शिवा हॉस्पिटल परिसर में हंगर प्रोजेक्ट कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच खीर का वितरण किया। इस पहल ने न केवल लोगों की भूख मिटाई, बल्कि समाज में अपनत्व और समरसता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ फेमिना की अध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी डॉली और पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता कुमारी डॉली ने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए जरूरतमंदों की सेवा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब फेमिना लगातार सामाजिक दायित्वों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और हंगर प्रोजेक्ट उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
पूर्व अध्यक्ष अग्रणी घोष ने कहा कि फेमिना द्वारा किए जा रहे कार्यों से समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं के बीच आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है, जो किसी भी प्रगतिशील समाज की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को खीर परोसी गई। सेवा कार्य में क्लब की सदस्याएं पूरे उत्साह के साथ जुटी रहीं। मौके पर सचिव सारिका कुमारी, डॉ. तंद्रा शरण, डॉ. चंदा कुमारी, आरती घोष समेत कई सदस्य उपस्थित थीं।
यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि छोटे-छोटे सेवा कार्य भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं—जहां संवेदना हो, वहीं से समरसता की शुरुआत होती है।