पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल श्रावणी मेला- 2025 हेतु विशेष रेल प्रबंध एवं यात्री सुविधाएं!
पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल
श्रावणी मेला- 2025 हेतु विशेष रेल प्रबंध एवं यात्री सुविधाएं!
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक बड़ी संख्या में कांवरियों और तीर्थ यात्रियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निम्नलिखित विस्तृत तैयारियाँ की गई हैं:
🚆 ट्रेन संचालन और सूचना व्यवस्था:
1. सभी अधिसूचित विशेष ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। अंतिम समय में प्लेटफॉर्म परिवर्तन से बचा जाएगा। यदि अपरिहार्य हो, तो DRM/ADRM की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।
2. ट्रेनों के लेट या रद्द होने की सटीक और समय पर घोषणा स्टेशन पर की जाएगी ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
💡 प्रकाश व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा:
3. सभी प्रमुख स्टेशनों और उनके पहुंच मार्गों जैसे —
दरभंगा ,समस्तीपुर,सकरी , मधुबनी, जयनगर, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, नरकटियागंज, सहरसा,पूर्णिया कोर्ट, बनबनखी।
इन पर रोशनी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
4. विद्युत संबंधी सभी दोषों की जांच कर उन्हें पूर्णतः ठीक किया गया है।
💺 बैठक व्यवस्था और अस्थायी यात्री सुविधाएं:
5. ऊपर उल्लिखित सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त जल की टंकियों, बैठने की व्यवस्था तथा छाया हेतु अस्थायी शेड का निर्माण आवश्यकतानुसार किया गया है।
💧 पेयजल एवं स्वच्छता प्रबंध:
6. स्टेशन परिसरों में स्थित जल टंकियों की नियमित सफाई एवं क्लोरीनेशन श्रावण माह में किया जाएगा।
7. सभी पेयजल स्रोतों की जांच की जाएगी और खराबी होने पर ठीक किया जाएगा।
⚠️ सावधानी एवं सतर्कता उपाय:
8. पिछले वर्षों की घटनाओं के आधार पर कांवरियों की अधिक आवाजाही वाले स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और चेतावनी सूचनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।
9. लाइसेंसी स्टॉलों पर “लहसून-प्याज रहित” भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। भोजन पैकेटों की बिक्री व वितरण हेतु पर्चे एवं पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।
🛑सुरक्षा प्रबंध और भीड़ नियंत्रण:
10. सभी स्टेशनों पर आरपीएफ की पर्याप्त तैनाती की जाएगी, CCTV निगरानी सक्रिय रहेगी।
11. आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रियों की रोकथाम की जाएगी। किसी भी विशेष ट्रेन की आवश्यकता हो तो उसे शीघ्र मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।
12. स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर एवं ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाएगी। सभी सीटीआई इसकी निगरानी करेंगे।
13. संवेदी स्थानों पर यात्रियों और सामान की गहन जांच की जाएगी।
14. फुट ओवर ब्रिजों (FOB) पर आरपीएफ व टिकट जांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
🧑⚕️ चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन सहायता:
15. सभी मुख्य स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे जिसमें आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
16. “May I Help You” बूथ की स्थापना यात्रियों की सहायता हेतु दरभंगा ,समस्तीपुर,सकरी , मधुबनी, जयनगर, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, नरकटियागंज, ,सहरसा
पूर्णिया कोर्ट, बनबनखी स्टेशनों
पर की जाएगी।
17. NGOs के सहयोग से यात्रियों हेतु निःशुल्क पीने का पानी एवं भोजन पैकेट की व्यवस्था की जाएगी।
🧹 स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन:
18. सभी प्रमुख स्टेशनों एवं उसके परिसरों की नियमित सफाई कराई जाएगी। शौचालय एवं पे-एंड-यूज़ टॉयलेट को 24×7 क्रियाशील रखा जाएगा। कचरा निष्पादन की व्यवस्था नियमित की जाएगी।
🛠️ निर्माण स्थलों पर सुरक्षा:
19. जहाँ “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत निर्माण कार्य चल रहा है, वहाँ यात्रियों को असुविधा से बचाने हेतु बैरिकेडिंग की जाएगी और संकेतक लगाए जाएंगे।
📣 घोषणा एवं सूचना प्रणाली:
20. सभी स्टेशनों पर पी.ए. सिस्टम, सीआईबी, टीआईबी आदि को दुरुस्त रखा जाएगा और उसमें कोई खराबी हो तो प्राथमिकता पर ठीक किया जाएगा।
21. सभी सीसीआई एवं सीटीआई द्वारा नियमित और विशेष ट्रेनों की जानकारी एलईडी बोर्डों पर प्रदर्शित की जाएगी।
🤝 प्रशासनिक समन्वय एवं अतिरिक्त प्रयास:
22. राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने की रणनीति तय की जा रही है।
23. “शेड नोटिस” के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर कांवरियों की संभावित गतिविधियों की सूचना दी जाएगी।
पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ में संयम बनाए रखें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में निकटतम “May I Help You” बूथ या स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करें।


