
सृजन श्रिया ने साक्षात्कार में आठवां स्थान प्राप्त कर मधुबनी जिले का मान बढ़ाया
सृजन श्रिया ने साक्षात्कार में आठवां स्थान प्राप्त कर मधुबनी जिले का मान बढ़ाया
सृजन श्रिया ने साक्षात्कार में आठवां स्थान प्राप्त कर मधुबनी जिले का मान बढ़ाया

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी के जॉर्निलम कोर्स के नामांकन लिया
विशाखापत्तनम में रह रहे मधुबनी जिले के वेलाराही के संजीव कुमार व ममता दास की पुत्री ने माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल में जर्नलिज्म इंग्लिश कोर्स के नामांकन के लिय हुए साक्षात्कार में आठवां स्थान प्राप्त किया। सी टी यू की परीक्षा में 203 रैंक हासिल करने के बाद चारसौ विद्यार्थियों का साक्षात्कार जर्नलिज्म कोर्स के लिए माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल ने लिया था, जिसमें बनी मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त की। सृजन श्रिया के इस सम्मान के लिए उसके दादा नागेश्वर लाल दास, नाना राघवेन्द्र लाल दास अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आरती सुमन चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए सृजन श्रिया को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि सृजन श्रिया पत्रकारिता के क्षेत्र में मिसाल कायम कर मधुबनी जिले और बिहार का नाम रौशन करेगी।



