प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और महिला जागरूकता की दी रणनीतिक दिशा
प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और महिला जागरूकता की दी रणनीतिक दिशा
सिकटी प्रखंड में विकासशील इंसान पार्टी की कार्यकर्ता बैठक: हरिनारायण प्रामाणिक सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित
प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और महिला जागरूकता की दी रणनीतिक दिशा
सिकटी (अररिया)।
विकासशील इंसान पार्टी की सिकटी प्रखंड कार्यकर्ता बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी उपस्थित थे। संगठन की मजबूती और सदस्य सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से सभी 14 पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड पदाधिकारी सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए।
बैठक के दौरान पार्टी के सभी सदस्यों ने एकबार फिर हरिनारायण प्रामाणिक को सर्वसम्मति से सिकटी विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया।
श्री लालबाबू सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—
“आपलोग बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करें। महिला आधी आबादी को महागठबंधन की नीतियों से अवगत कराएं। निषाद आरक्षण, सामाजिक न्याय और मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम कटने न दें। यही हमारी ताकत और सफलता का मूल मंत्र है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थानीय समस्याओं से जुड़कर जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने और संगठन को हर गांव-गली तक मजबूत करने का निर्देश दिया।
हरिनारायण प्रामाणिक का संबोधन
सिकटी विधानसभा के भावी प्रत्याशी हरिनारायण प्रामाणिक ने अपने संबोधन में कहा—
“हम गाँव-गाँव, गली-गली जाकर लोगों की समस्याओं को समझ रहे हैं। भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा कटाव और पलायन जैसी समस्याओं पर ठोस उपाय की आवश्यकता है। महागठबंधन की सरकार बनने पर निश्चित रूप से बदलाव आएगा।”
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इसमें रणधीर कुमार निषाद, प्रोफेसर मंतलाल मंडल, दिलीप मुखिया (जिलाउपाध्यक्ष), ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश मंडल, अनीस राज, शुक्रानंद मंडल, रामबोध मंडल, सत्यनारायण मंडल, उपेंद्र यादव, आदित्य यादव, बीरेंद्र यादव (बेंगा), दिलीप चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता बढ़ाना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना था। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि विकासशील इंसान पार्टी सिकटी में एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई में उतर रही है।