
शिक्षकों,बच्चों व ग्रामीणों ने दी शिक्षक नजमुद्दीन को विदाई
शिक्षकों,बच्चों व ग्रामीणों ने दी शिक्षक नजमुद्दीन को विदाई
शिक्षकों,बच्चों व ग्रामीणों ने दी शिक्षक नजमुद्दीन को विदाई

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियासराय सिलाव से स्थानांतरित शिक्षक मोo नजमुद्दीन को विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भारी मन से उर्द्दू प्राथमिक विद्यालय कोनासराय के लिए विदा किया। बच्चों के प्रति उनके लगाव, समर्पण व सेवा भाव को याद कर सभी की आंखों में आंसू आ गए। इस अवसर पर मोo नजमुद्दीन ने कहा कि हमलोग न तो कुछ लेकर आए हैं और न ही कुछ लेकर जाएंगे, इसलिए हमारे पास जो भी साधन उपलब्ध है उसका बेहतर उपयोग करने से ही एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि हमारे पास जो भी संसाधन उपलब्ध है उसमें इन बच्चों का भी हिस्सा है। शिक्षक रोहित कुमार ने कहा कि नजमुद्दीन सर बच्चों को शिक्षा के साथ – साथ अपने पैसे से अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए नियमित पढ़ाई को आ रहे छात्रों को टाई – बेल्ट, टीशर्ट, कॉपी – पेंसिल वितरित किया। वार्ड सदस्या रिंकू कुमारी ने कहा कि नजमुद्दीन सर द्वारा समय समय पर बच्चों को जो सामग्री वितरित होती थी उससे बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आते थे। अभिभावक गीता देवी ने कहा कि हमसब काफी गरीब हैं बच्चों की आवश्यकता की जो सामग्री हमलोग नहीं दे पाते हैं वह नजमुद्दीन सर ने हमारे बच्चों को अपना बच्चा समझकर दिया है।

उपस्थित अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों ने विदा हो रहे शिक्षक मोo नजमुद्दीन के साथ मिलकर दो पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार, शिक्षक लाल बाबू नयन, धीरज कुमार अकेला, मुकेश कुमार सिन्हा, अर्चना देवी, बंटी प्रसाद कंचन कुमारी, मोo शब्बीर अख्तर, नवल किशोर प्रसाद, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी इंदुवरी सिन्हा, जीविका सीएम बबीता कुमारी, हीरालाल प्रसाद ने नजमुद्दीन सर द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


