Blog

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक

विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संगीतज्ञ सत्यनारायण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर हारमोनियम पर सर्वप्रथम गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत गायक प्रवीण कुमार झा ने किया।तबले पर संगत रामचंद्र राय ने किया। इस अवसर पर मंगलेश कुमार ने” हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में” गीत गाकर समा बांध दिया।आगत कलाकारों, संगीतज्ञों का स्वागत बाल संसद,युथ

क्लब और इको क्लब के बच्चों ने अंजनी कुमारी के नेतृत्व में स्वागत ताली से किया।संगीतज्ञ मिश्र जी बच्चों के अनुशासन,समर्पण से अभिभूत होते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगीत हमें जीवन में सदा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।यह हमारे आत्मा को परमात्मा तक सफर करने में सहयोग करता है।मौके पर शिक्षक विमला कुमारी,अमजद हुसैन,शिव शंकर प्रसाद,स्नावुल हक,संजीव कुमार झा,अनंत यादव,बाल संसद की प्रधान मंत्री शालिनी कुमारी,आयुषी कुमारी आदि थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button