
श्रावण मास की पहली सोमवारी आज, प्रशासन ने किया देकुली धाम का निरीक्षण,दिए निर्देश
जिला शिवहर:डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा पहुँचे देकुलीए धाम व डुब्बा घाट
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
श्रावण मास की पहली सोमवारी आज, प्रशासन ने किया देकुली धाम का निरीक्षण,दिए निर्देश
सावन के पहली सोमवारी पर तकरीबन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की भीड़ पहूचने की उम्मीद

जिला शिवहर:डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा पहुँचे देकुलीए धाम व डुब्बा घाट, श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर लिया जायजा। इस बाबत जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ,पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सहित प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने देकुली धाम एवं डूबा घाट का निरीक्षण किया है तथा निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब हो कि जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर श्रावण मास के पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं के भीड़ काफी होती है पिछले साल प्रथम सोमवारी को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारीयों की तैनाती की गई थी।
संदीप भारती, अनिल भारती, सुजीत भारती ,पप्पू भारती,मंदिर के पुजारी शिवपूजन भारती ने बताया है कि हालांकि इस वर्ष भीषण गर्मी तथा तेज धूप है फिर भी लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला प्रशासन शिवहर के द्वारा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कष्ट ना हो इसथ9 बाबत देकुली धाम में दो नियंत्रण केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों के साथ महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूर्व के 11 सीसीटीवी कैमरे तथा 6 सीसीटीवी कैमरे कुल 17 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। भीषण गर्मी के कारण स्वच्छ शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की जाने की निर्देशित किया गया है।
डीएम के निर्देश के आलोक में डुब्बा घाट पर किया गया बेरिकेडिंग, एनडीआरएफ की टीम तैनात, लोगो से अपील, अधिक पानी की ओर नही जाए, देकुली धाम पर विधि व्यवस्था का लिया जायजा, दमौके पर एएसपी प्रेमचन्द सिंह, एसडीएम अविनाश कुणाल, ट्रेफिक डीएसपी, सदर डीएसपी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ, थाना अध्यक्ष व अन्य मौजूद।


