11 सालों की विकासगाथा से सशक्त भारत की नींव, और उसी पथ पर अग्रसर ‘नया अररिया’: प्रदीप कुमार सिंह
नया अररिया, विकसित भारत की नींव पर बढ़ता अररिया”

“11 सालों की विकासगाथा से सशक्त भारत की नींव, और उसी पथ पर अग्रसर ‘नया अररिया’: प्रदीप कुमार सिंह
रेल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं से अररिया में विकास की नई धारा
‘मोदी है तो मुमकिन है’ की भावना से जन-जन तक विकास का विश्वास पहुँचा: सांसद
सर्किट हाउस में पत्रकारों से संवाद कर सांसद ने बताया कैसे मोदी सरकार की योजनाओं से बदल रहा है अररिया का चेहरा
अररिया |
सर्किट हाउस, अररिया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने देश के साथ-साथ अररिया जिले में बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी विकास कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता, पारदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ भारत आज ‘अमृतकाल’ में प्रवेश कर एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है। और इसका असर अब अररिया की ज़मीन पर साफ़ दिख रहा है।”
देश के बदलाव से अररिया के विकास की कहानी जुड़ी है
सांसद ने कहा कि “भारत आज डिजिटल क्रांति से लेकर मेक इन इंडिया तक, सबसे ऊंचे ब्रिज से लेकर सबसे बड़े मंदिर निर्माण तक, वैश्विक वैक्सीन दान से लेकर देश के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने तक – हर मोर्चे पर उदाहरण बना है।”
मोदी सरकार के 11 वर्षों की देशव्यापी प्रमुख उपलब्धियाँ:
✅ 4 करोड़+ पक्के घर
✅ 12 करोड़+ शौचालय
✅ 81 करोड़+ लोगों को मुफ्त राशन
✅ 10 करोड़+ उज्ज्वला गैस कनेक्शन (70% महिलाएं लाभान्वित)
✅ 15 करोड़+ घरों में नल से जल
✅ 33% महिला आरक्षण
✅ 52.5 करोड़+ छोटे उद्यमियों को ऋण
✅ 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन आपूर्ति
✅ राष्ट्रीय समर स्मारक, अटल टनल, अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक निर्माण
> “मोदी सरकार ने ‘गरीबी हटाओ’ नहीं कहा – उन्होंने गरीबों को सशक्त बनाकर दिखाया।”
‘नया अररिया’ अब सपना नहीं, हकीकत की ओर अग्रसर है
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक उछाल:
अररिया-गलगलिया रेल लाइन का कार्य लगभग पूर्ण – शुभारंभ शीघ्र
अररिया-सुपौल रेल लाइन, फॉरबिसगंज-सहरसा अमान परिवर्तन
जोगबनी में अत्याधुनिक वाशिंग पिट का निर्माण
फारबिसगंज व अररिया-रानीगंज रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य
जोगबनी-तमिलनाडु सीधी ट्रेन की मंजूरी
10 जुलाई से अररिया-देवघर स्पेशल ट्रेन – सावन में शिवभक्तों के लिए सौगात
सड़क और पुलों का व्यापक विस्तार:
अररिया-गलगलिया फोरलेन पर LED लाइटिंग
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1000+ किमी नई सड़कों का निर्माण
500+ नए पुल-पुलियों का निर्माण
जिला से प्रखंड मुख्यालयों तक आधुनिक सड़कें और हाईवे जाल
स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन:
रामपुर कोदरकट्टी (अररिया) में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति – जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ
4 लाख+ आयुष्मान कार्ड – मुफ्त इलाज की सुविधा
स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण और विस्तार
शैक्षणिक संस्थानों में संसाधनों और अधोसंरचना में सुधार
जनकल्याणकारी योजनाएं, जिनसे बदल रही है अररिया की तस्वीर
योजना अररिया जिले में उपलब्धि
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 6.35 लाख परिवार / 28 लाख लाभार्थी
पीएम किसान सम्मान निधि 2.70 लाख किसान लाभान्वित
उज्ज्वला योजना 4.41 लाख परिवारों को मुफ्त गैस (70% महिलाएं)
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 3.10 लाख लक्ष्य में 2 लाख+ आवास पूर्ण
स्वच्छ भारत मिशन 3.5 लाख+ शौचालय निर्माण
पीएम स्वनिधि योजना 2000+ स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण व लाभ
आयुष्मान भारत 4 लाख+ आयुष्मान कार्ड वितरित
राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्णायक नेतृत्व का परिचय
आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर
नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार – भविष्य में जड़ से समाप्ति का लक्ष्य
‘मोदी है तो मुमकिन है’ सिर्फ नारा नहीं, जनमानस का विश्वास बन चुका है
सांसद प्रदीप कुमार सिंह का संकल्पपूर्ण संदेश:
> “हमने काम किया है, हम आगे भी काम करेंगे और अररिया को एक नई पहचान दिलाएंगे। आज विकास की बयार ने लोगों के बीच विश्वास की लहर जगा दी है। अररिया अब सीमावर्ती जिला नहीं, संभावनाओं और उपलब्धियों का प्रतीक बन रहा है।”
नया अररिया = विकसित भारत की असली तस्वीर
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का जो सपना आकार ले रहा है, उसी का प्रतिबिंब है ‘नया अररिया’।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह के समर्पण और केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव से आज अररिया विकास की मुख्यधारा में मजबूती से खड़ा है।


