
सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज दीप प्रज्वलित एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ शुभारंभ।
सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज दीप प्रज्वलित एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ शुभारंभ।
सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज दीप प्रज्वलित एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ शुभारंभ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद एवं केंद्रीय कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री श्री गिरिराज सिंह, जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, विधायक तेघड़ा रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रबंधक, दल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में जिले के खेलप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रबंधकों एवं जिला वासियों को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी, परंतु पहले उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते थे। बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद जिले के खेल एवं खिलाड़ियों को नई पहचान और नया मुकाम मिला है। उन्होंने गांधी स्टेडियम सहित नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों—बी.पी. +2 विद्यालय, बी.एस.एस. कॉलेजिएट एवं जे.के. +2 विद्यालय—के खेल मैदानों के समतलीकरण एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गांधी स्टेडियम के पुनर्विकास के लिए जिला पदाधिकारी को कहा । साथ ही बेगूसराय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण का आश्वासन देते हुए बरौनी के पास भूमि उपलब्धता का भी उल्लेख किया।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के बच्चों में अपार ऊर्जा और प्रतिभा है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देकर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की है। उन्होंने कहा कि जिले में भूमि चिन्हित कर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 237 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने असम, बंगाल, तमिलनाडु एवं हरियाणा के खिलाड़ियों से संवाद किया और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए असीमित अवसर सृजित किए हैं, जहां चयन पहचान या सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि कौशल और प्रतिभा के आधार पर होता है। आज देश का सबसे गरीब परिवार का बच्चा भी कम उम्र में शीर्ष स्तर तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के प्रयासों का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं की पहचान का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव श्री नंदू कुमार एवं जिला कोच मणिकांत कुमार के नेतृत्व में ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा पंच, ब्लॉक, किक, फाइट, एप्पल ब्रेकिंग, वुड ब्रेकिंग, फ्लाइंग साइड किक, नेशनल फ्लैग, सेल्फ डिफेंस, काता, रिंग फायर वॉल्ट आदि का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
माननीय सांसद ने हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, योगा सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में ताइक्वांडो में आयुष बनर्जी (स्वर्ण पदक), आयुष कुमार (कांस्य पदक) एवं राज कुमार (रजत पदक); हैंडबॉल में सूरज कुमार, आनंद कुमार एवं देव कुमार (राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक); हॉकी में कोच मिराज के नेतृत्व में बालक अंडर-17 टीम द्वारा राज्य स्तरीय कांस्य एवं बालिका टीम द्वारा रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी; वॉलीबॉल में राजकुमार, जिन्होंने राज्य स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 2025 में स्वर्ण पदक दिलाया तथा राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया, शामिल रहे।कार्यक्रम में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच संचालन एवं उद्घोषणा की भूमिका शिक्षक कन्हैया भारद्वाज एवं अरविंद कुमार ने निभाई।
सांसद खेल महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा खेल के क्षेत्र में बेगूसराय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।



