
कलाकार सम्मान समारोह सह 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित।
कलाकार सम्मान समारोह सह 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित।
कलाकार सम्मान समारोह सह 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह आयोजित।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
कलाकार सम्मान समारोह सह
20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आगाज एकलव्य संस्कृति मंच द्वारा आयोजित की गई,। 20 दिवसीय नाटक कार्यशाला का उद्घाटन डॉक्टर अमित रोशन, पूर्व पार्षद मिथिलेश सिंह, अंकित सिंह ,संगीत प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव ,सोनू कुमार , संस्था के निर्देशक कृष्ण देव कुमार ने सम्मिलित रूप से उद्घाटन किया।यह कार्यशाला 14 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक कमरुद्दीनपुर में आयोजित किया गया है ।वही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली द्वारा आयोजित बाल नाट्य कार्यशाला में एकलव्य सांस्कृतिक मंच के बच्चों ने भाग लिया। जो दिल्ली में प्रस्तुति हुई जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कुणाल कुमार को मिला सभी बच्चों को अंग वस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर अमित रोशन ने रंग कर्म के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नाटक के क्षेत्र में अपना कैरियर कोई भी बना सकता है। कृष्ण देव कुमार ने नए कलाकारो को तरासने का काम गांव में नाट्य कार्यशाला के माध्यम से कर रहे हैं, कमरुद्दीन पुर के बच्चे आज राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली में कमाल दिखाया , एकलव्य सांस्कृतिक मंच के द्वारा 20 दिनों तक अभिनय के विभिन्न आयामों को सिखाया जाएगा। अंत में नाटक की प्रस्तुति होगी जिसमें बिट्टू कुमार, संजीव राम, ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, विशाल कुमार, अभिलाषा ,राधा मौसम ,आदि ने भाग लिया है मंच का संचालन कृष्णदेव कुमार ने किया।


