प्रखण्ड स्तरीय सरपंच- पंच संघ की बैठक आयोजित अंधराठाढ़ी, मधुबनी।
ब्यूरो अंधराठाढ़ी
प्रखण्ड स्तरीय सरपंच- पंच संघ की बैठक आयोजित
अंधराठाढ़ी, मधुबनी।

प्रखंड सभागार मे शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय
सरपंच-पंच संघ की सांगठनिक बैठक आयोजित की गयी। सरपंच श्रीचंद्र भंडारी ने इसकी अध्यक्षता की, आयोजित इस बैठक मे प्रदेश,जिला ,अनुमंडल स्तरीय के संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मिथिलाॅचल की पारम्परिक रीति रिवाज. के अनुसार सभी अतिथियों से चादर-पाग से सम्मानित किया गया।
।बैठक को संबोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन ने सरपंचों के अधिकार एवं कर्तव्य की याद दिलाते हुए कहा कि सप्ताहिक रूप से ग्राम कचहरी से संबंधित आपसी विवाद के निदान की सूची सौपे। पंच-सरपंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेन्द्र ठाकुर ने सरपंच के अधिकार , कर्तव्य एवं सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधायों के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक चर्चा की । उन्होंने सरपंच कचहरी के 90 से 122 विधि धारा एवं धारा 113 पुलिस प्रशासन एवं धारा 114 न्यायालय से सम्बन्धित की जानकारी साझा किया । संघ के प्रखंड स्तरीय सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने पर बल दिया । बक्ताओ मै जिलाध्यक्ष बरिष्ठ कुमार झा,जिला कोषाध्यक्ष मगन कुमार मिश्र आदि प्रमुख थे ।इस अवसर पर अनुमंडल प्रभारी दिगम्बर कामत सहित,कृष्ण कुमार झा,भवेश झा,जूली देवी,शिवेश मिश्र,भैरव यादव, ,रिकी झा,देवकला देवी,राम प्रकाश चौधरी सहित दर्जनों सरपंच और पंचो ने भाग लिया।


