
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विचारों से जनकल्याण की सोच हुई स्पष्ट
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विचारों से जनकल्याण की सोच हुई स्पष्ट
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विचारों से जनकल्याण की सोच हुई स्पष्ट
भूमि सुधार संवाद में रही
पल्लवी गुप्ता की भी सहभागिता
पूर्णिया।

प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी परिसर में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में पूर्णिया नगर निगम की डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता की भी सहभागिता रही l
कार्यक्रम में बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति और उनके प्रेरक विचारों ने भूमि सुधार एवं जनकल्याण के प्रति सरकार की जनोन्मुखी और संवेदनशील नीति को मजबूती से सामने रखा।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने संवाद के माध्यम से स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, त्वरित समाधान और आम नागरिकों का विश्वास कायम करना है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद ही सुशासन की सबसे मजबूत कड़ी है।
डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता की मौजूदगी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आमजन के अधिकारों को सशक्त करने, प्रशासन पर भरोसा बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित करने की सार्थक पहल के रूप में उभरा।



