दिल्ली एवं एनसीआर

असत्य पर सत्य की जीत’: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई पर देशभर में तिरंगा लहराएगा

असत्य पर सत्य की जीत’: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई पर देशभर में तिरंगा लहराएगा

‘असत्य पर सत्य की जीत’: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई पर देशभर में तिरंगा लहराएगा

युवा अधिवक्ता आदित्य लाल का राष्ट्रव्यापी अभियान, चार चरणों में कई राज्यों में कार्यक्रम; दिल्ली में होगा भव्य समापन

नई दिल्ली / पूर्णिया।

शराब नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने की खुशी में एक बड़े राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान की घोषणा की गई है। इस अभियान की पहल पूर्व प्रत्याशी एवं युवा अधिवक्ता आदित्य लाल ने की है।
अधिवक्ता आदित्य लाल ने कहा कि यह फैसला केवल दो नेताओं की रिहाई नहीं, बल्कि ‘असत्य पर सत्य की जीत’ का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र और न्यायपालिका में जनता के विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे देश में तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और सच्चाई की ताकत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
चार चरणों में चलेगा राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान
पहला चरण (20 मार्च – 5 अप्रैल 2026)
उत्तर-पूर्वी राज्यों से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद पटना, रांची, कोलकाता और भुवनेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दूसरा चरण (10 अप्रैल – 20 अप्रैल 2026)
लखनऊ, देहरादून, शिमला, पंजाब, हरियाणा, जयपुर और जम्मू-कश्मीर में तिरंगा अभियान का विस्तार किया जाएगा।
तीसरा चरण (21 अप्रैल – 5 मई 2026)
भोपाल, रायपुर, मद्रास, केरल, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, तेलंगाना और गुजरात में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे।
चौथा चरण (नई दिल्ली)
अभियान का अंतिम और भव्य समापन देश की राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
“यह लोकतंत्र और न्याय की जीत”
अधिवक्ता आदित्य लाल ने कहा कि यह अभियान देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सच्चाई और न्याय की इस जीत के जश्न में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
सम्पर्क:
आदित्य लाल (पूर्व प्रत्याशी, आप)
राष्ट्रव्यापी तिरंगा अभियान कार्यालय
नवरतन हाता, फोर्ड कंपनी, पूर्णिया

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button