बिहार एवं झारखंडदेश

ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट का स्वागत – डॉ. जय प्रकाश यादव

ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट का स्वागत – डॉ. जय प्रकाश यादव

ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट का स्वागत – डॉ. जय प्रकाश यादव

भिलाई/दुर्ग। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का जोरदार स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं पूर्णतः जनहितकारी बजट” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के समग्र उत्थान के संकल्प को साकार करने वाला है।

डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि बजट में आर्थिक सुदृढ़ता और सामाजिक संवेदनशीलता का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है।

उन्होंने विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह जी के सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सुरक्षा, स्थिरता और सुशासन का वातावरण निर्मित हुआ है, जिससे विकास योजनाओं को गति मिली है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की प्रशंसा करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
डॉ यादव ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण, कौशल विकास, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार जैसे प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देंगे। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। मजदूर वर्ग, छोटे व्यापारियों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देना इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है।
अंत में डॉ. जय प्रकाश यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक बजट की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं तथा देश और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button