अमात समाज को मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व , रामकुमार राय को भाजपा कोटे से एम एल सी में भेजें — डॉ. घनश्याम राय की मांग

अमात समाज को मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व , रामकुमार राय को भाजपा कोटे से एम एल सी में भेजें — डॉ. घनश्याम राय की मांग
सिमराही सम्मेलन में रामकुमार राय को विधान परिषद भेजने की उठी मांग, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रहे मुख्य अतिथि
सिमराही।
सुपौल जिले के सिमराही में सोमवार को आयोजित अमात जाति सम्मेलन सह स्व. छायांतर राय उर्फ महाशय जी सम्मान समारोह में समाजिक एकता के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिनिधित्व की जोरदार मांग उठी। कार्यक्रम में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने मंच से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से अपील की कि सम्मेलन संयोजक रामकुमार राय को भाजपा कोटे से विधान परिषद में भेजा जाए।
डॉ. राय ने कहा कि रामकुमार राय न केवल अमात समाज के प्रखर नेतृत्वकर्ता हैं, बल्कि पार्टी के प्रति भी निष्ठावान हैं। ऐसे व्यक्तित्व को राजनीतिक मंच पर आगे लाना समय की आवश्यकता है।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में अमात समाज के लोगों की भागीदारी रही। एक स्वर में सभी ने रामकुमार राय को समाज का अध्यक्ष घोषित करते हुए भाजपा से उन्हें उचित राजनीतिक मान्यता देने की मांग की।
डॉ. राय ने यह भी कहा कि अमात समाज अब राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूक हो रहा है। रामकुमार राय को इस सामाजिक नेतृत्व के साथ-साथ संगठनात्मक भूमिका भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में जातीय गौरव और एकता की भावना देखते ही बन रही थी।


