Blog

ईद-उल-फितर, बसंत नवरात्र, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
आगामी ईद-उल-फितर, बसंत नवरात्र, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय, श्री मनीष सभी अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सहित शांति समिति के सभी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा ईद-उल-फितर, बसंत नवरात्र, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एनएच एवं सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर विशेष जाँच अभियान चलाने की बात कहीं गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की बातों को विस्तार पूर्वक सुना एवं बताये गये सुझावों पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने की बात कहीं गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने पूरे जिले वासियों को ईद-उल-फितर, बसंत नवरात्र, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मस्जिद एवं गांधी स्टेडियम में भारी संख्या में लोग नमाज अदा करते है एवं भीड-भाड़ की स्थिति बनी रहती है। वैसे सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ईद पर्व को लेकर शहर में साफ-सफाई खासकर गांधी स्टेडियम में होने वाले नमाज को लेकर साफ-सफाई कराने का निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम को दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर, बसंत नवरात्र, चैती छठ एवं रामनवमी पर्व जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पवित्र मौके पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा जिले भर में किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटनाक्रमों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिला ऐतिहासिक रूप से आपसी सौहार्द, सद्भावना एवं समरसता से युक्त समाज रहा है इसके बावजूद किसी भी संभावित असामाजिक तत्वों के नकारात्मक मंसूबे से सख्ती से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी कोई भी छोटी-बड़ी घटनाओं, जिसका दूरगामी प्रभाव हो सकता है, के संबंध में ससमय सूचना दें ताकि आवश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप सुनिश्चित हो सके।जिला पदाधिकारी ने बैठक के क्रम में शांति समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा दिए गए फीडबैक को महत्वपूर्ण बताया तथा कहा कि इन पर्वों विशेष तौर पर रामनवमी के अवसर पर संवेदनशील स्थलों के संबंध में तथा जिले भर में विभिन्न जुलुस कार्यक्रमों के संभावित आयोजनों के मद्देनजर प्राप्त जानकारी से जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण माहौल में इन पर्वों के संपादन में सहयोग प्राप्त होगा। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस का रूटचार्ट तैयार करने का निर्देश दिया साथ ही जुलूस उसी रूटचार्ट के अनुसार निकलने इस पर विशेष निगरानी करने की बात कहीं गई। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को इन त्योहारों के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा अपील करते हुए कहा कि इस पवित्र अवसर पर जिले की सामासिक संस्कृति को बनाए रखने में अपना सकारात्मक योगदान दें। सोसल मीडिया पर विशेश ध्यान देने की बात सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनित पदाधिकारियों से की। साथ ही सोसल मीडिया पर किसी भी प्रकार की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यां से किसी भी प्रकार की घटना होने पर अविलंब स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना देने की बात कहीं गयी, ताकि ससमय उसका समाधान किया जा सकें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button